फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi airport: दिल्ली से जबलपुर जा रहा स्पाइसजेट का विमान वाराणसी पहुंचा, सामने आई ये वजह

Wed, 04 Jan 2023 11:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्पाइसजेट के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 9.50 पर जबलपुर के लिए उड़ान भरा। विमान काफी समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा उसके बाद...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। मौसम ठीक होने की सूचना पर विमान ने जबलपुर के लिए उड़ान भरी। 

विज्ञापन

स्पाइसजेट के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 9.50 पर जबलपुर के लिए उड़ान भरा। इसके बाद जबलपुर हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर मौसम खराब होने के कारण रनवे पर दृश्यता कम होने से विमान को उतारने की अनुमति नहीं मिली। विमान काफी समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा, उसके बाद एटीसी अधिकारियों ने वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया। विमान 1.55 पर वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके बाद मौसम ठीक होने के बाद 2.30 बजे जबलपुर के लिए विमान ने उड़ान भरी।

मौसम खराब होने से विलंबित रहे विमान
कोहरे के कारण रनवे पर दृश्यता कम होने से वाराणसी आने वाले तीन विमान विलंबित रहे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से वाराणसी आने वाला विमान एआई निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंचा। इंडिगो के चेन्नई और कोलकाता के विमान भी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें