यात्रियों की सहूलियत के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने वाराणसी-अहमदाबाद विमान सेवा में बदलाव किया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से पहले रात में उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान के शेड्यूल में परिवर्तन करते हुए शाम पांच बजे कर दिया गया है। अब यह विमान रोजाना शाम पांच बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम सात बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगा।
स्थानीय मैनेजर अंकुर सिंह ने बताया कि शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6173 बाबतपुर से शाम पांच बजे उड़ान भर कर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शाम सात बजे पहुंचेगा, फिर वही विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से 6ई 6174 बनकर अपराह्न 2:30 बजे उड़ान भरेगा और बाबतपुर शाम 4:30 बजे लैंड करेगा। पहले यह विमान रात में उड़ान भरता था।