फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : वाराणसी में मौत के बाद प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों को मिली जीत

Sun, 02 May 2021 10:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चुनाव में विजयी होने की सूचना मिलने के बाद एक अन्य प्रत्याशी का निधन,  चारों सीटों पर फिर से होगा मतदान
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद एक प्रधान प्रत्याशी की मौत हो गई। इसके अलावा, परिणाम आने के पहले ही तीन प्रधानों की मौत हो चुकी थी। अब इन चारों की सीट रिक्त मानी जाएगी और यहां दोबारा मतदान होगा।

विज्ञापन


पिंडरा ब्लॉक के नंदापुर के ग्राम प्रधान की जीत के बाद मौत हो गई। प्रधान पद की प्रत्याशी सुनरा देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की। सुनरा देवी को 294 मत तथा प्रेमशीला को 291 मत मिले। लेकिन जीत की खुशी उनके लिए मौत लेकर आई। जीत की सूचना मिलते ही आईसीयू में भर्ती सुनरा देवी की मौत हो गई। मृत प्रधान सुनरा देवी का प्रमाणपत्र उनके पुत्र अजय यादव ने लिया।

चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरिस्ती के ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई प्रत्याशी निर्मला की मौत २६ अपै्रल को हो गई थी। शिवदशा में ग्राम प्रधान पद निर्वाचित हुए प्रत्याशी धर्मदेव यादव की भी मतगणना से पूर्व मौत हो गई थी। दोनों गांवों में मृतक प्रत्याशियों के निर्वाचित होने से ग्राम प्रधान पद रिक्त हो गया। अब यहां दोबारा मतदान होगा। वहीं, चोलापुर विकास खंड के चुमकुनी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह सिंटू की पत्नी वीणा सिंह छित्तमपुर गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं। बीमारी के चलते 29 अप्रैल को वीणा सिंह की मौत हो गई थी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि जीत के बाद प्रत्याशी की मौत होने पर सीट रिक्त हो जाती है, अब यहां दोबारा चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें