काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद और सभी संबद्ध महाविद्यालयों को 15 मई तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान सभी गतिविधियां बंद रहेंगी, साथ ही अधिकारी, कर्मचारी और छात्र अवकाश पर रहेंगे।
उच्च शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के निर्देश के बाद दोनों विश्वविद्यालय में कुलसचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजबहादुर और काशी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान कार्यालय नहीं खुलेंगे और शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे। परिसर में कोई छात्र, शिक्षक, कर्मचारी अथवा अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे। इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी।