फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी कभी भी आ सकते हैं वाराणसी, प्रशासनिक महकमा अलर्ट पर

Thu, 22 Jun 2017 02:14 AM IST
amarujala.com- Written by: रबीश श्रीवास्तव
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी यात्रा के मद्देनजर पीएमओ के निर्देश पर प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है। उनके आने, ठहरने, स्वास्थ्य आदि विभागों में फूलप्रूफ तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


पीएमओ और प्रदेश शासन की ओर से इस आशय का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सुरक्षा संबंधी पहलुओं का सर्टिफिकेट देने को कहा है।  सूत्रों की माने तो पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुगलसराय भी जाएंगे।

वह वहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नामकरण करने की घोषणा करेंगे। इसके अलावा मंडुआडीह आरओबी और सामने घाट में से किसी एक जगह का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि पीएम मोदी कब बनारस आएंगे और कहां-कहां जाएंगे, इस बारे में आधिकारिक पत्र पीएमओ की ओर से अब तक नहीं आया है। बावजूद इसके एडीएम सिटी ने बीएचयू, काशी विद्यापीठ, डीरेका, सीएमओ, दूरसंचार विभाग आदि विभागों को पत्र जारी कर सभी तैयारियां पूरी करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का प्रमाणपत्र भी मांगा है।

एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि पीएमओ और शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है।

इससे संबंधित पत्र में कहा गया है कि पीएम मोदी जब भी बनारस आएं, सुरक्षा आदि पहलुओं पर किसी तरह की कोई चूक न रह जाए। इसके लिए विभागों से प्रोफार्मा भरकर जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें