फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 2015 का चालान, 7640 लोग पाबंद, चुनाव से पहले प्रशासन सख्त

Wed, 20 Mar 2024 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 100 लोगों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही 37 लोगों को गिरफ्तार कर 694 किलोग्राम गांजा और 0.635 ग्राम हेरोइन बरामद भी की गई।15 अवैध शस्त्र और 17 कारतूस बरामद हुए ।   
विज्ञापन
वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कमिश्नरेट की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस महीने अब तक 2015 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। 7640 लोगों को पाबंद किया गया है। आपराधिक प्रवृत्ति के 20 लोग जिलाबदर किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि 100 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।  37 लोगों को गिरफ्तार कर 694 किलोग्राम गांजा और 0.635 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। 70 लोगों को गिरफ्तार कर 617 लीटर देसी और 442 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। 15 अवैध शस्त्र और 17 कारतूस बरामद किया गया है। सार्वजनिक और निजी स्थानों से 26,470 पोस्टर, 6,696 बैनर और 20,324 प्रचार सामग्री हटाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें