टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ट्रक में फंसे खलासी को बाहर निकालना प्रारंभ किया। इसी दौरान मौका पाकर ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर वहां से फरार हो गया। 9 लोगों ने पुलिस को सूचना दिया उसके बाद कड़ी मशक्कत कर खलासी गोविंद कुमार को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि की गई।
4 माह में 3 लोगों की मौत, कई हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि कोईराजपुर गांव में एक ढाबा के समीप सर्विस लेन के अलावा रिंग रोड पर भी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। वाहनों को वहां से हटाने वाला कोई नहीं रहता है, ऐसे में रिंग रोड पर ही ट्रक तथा ट्रेलर खड़ी कर चालक ढाबे में भोजन करने के लिए चले जाते हैं और आराम करते हैं। बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले 4 माह में अब तक एक ही स्थान पर तीन लोगों की मौत हो चुकी है वहीं आधा दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं।