फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में कार की टक्कर से हवा में उड़े बाइक सवार, फ्लाईओवर से मकान की छत पर गिरे; तीन की हालत गंभीर

Sat, 18 Jul 2026 11:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। घायलों को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर बताई है। दूसरी तरफ, सीसी कैमरे से हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्राॅमा सेंटर में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित ककरमत्ता फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे कार और बाइक के साथ दो चारपहिया वाहनों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक उछलकर फ्लाईओवर के नीचे बने मकान की छत पर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक टक्कर हुई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। एक युवक उछलकर नीचे बने मकान की छत पर जा गिरा, जबकि अन्य दो घायल सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस और बरेका चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया। घायलों की पहचान बाबू राजभर (18) पुत्र चंदन राजभर, प्रीतम राजभर पुत्र बब्बल राजभर, दोनों निवासी कादीपुर, थाना शिवपुर तथा राहुल यादव के रूप में हुई है। राहुल यादव का पूरा पता अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। तीनों का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

बरेका चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार, बाइक और दो चारपहिया वाहनों के आपस में टकराने की बात सामने आई है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
कार की टक्कर से हवा में उड़े बाइक सवार, फ्लाईओवर से मकान की छत पर गिरे; तीन की हालत गंभीर
Next
AU ऐप में पढ़ें