फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डीएम के औचक निरीक्षण में प्राइमरी स्कूल से गायब मिले 58 बच्चे, शिक्षामित्र सहित 4 नौकरी से बर्खास्त

Tue, 06 Dec 2022 09:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डीएम एस. राजलिंगम सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सिकरौल नंबर-1 के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी, सहायिका सहित 4 कर्मचारी बगैर सूचना के गायब थे। वहीं स्कूल के 103 बच्चों में से 45 बच्चे ही उपस्थित पाए गए और 58 गायब थे। 
विज्ञापन
डीएम के औचक निरीक्षण में प्राइमरी स्कूल से गायब मिले 58 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के प्राइमरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान मिली कई खामियों पर डीएम एस. राजलिंगम ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही 2 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दे दिया। डीएम एस. राजलिंगम सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सिकरौल नंबर-1 के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी, सहायिका सहित 4 कर्मचारी बगैर सूचना के गायब थे। वहीं स्कूल के 103 बच्चों में से 45 बच्चे ही उपस्थित पाए गए और 58 गायब थे। 
विज्ञापन

मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए डीएम ने शिक्षामित्र पुष्पा राय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीना देवी व ममता चौबे और सहायिका पिंकी यादव को बर्खास्त करने का आदेश दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें