प्रशासन सतर्क, बढ़ाई निगरानी
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया 25 जून को पिंडरा ब्लॉक के राजपुर, गंजारी, अमौत, चितौरा, गोधरी तथा नेहिया और हरहुआ ब्लॉक के पुआरीकला में अंतिम बार टिड्डी दल नजर आया था। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के बाद स्प्रे करके टिड्डियों को मारा गया। अग्नि शमन की चार गाडि़यां में रासानिक घोल का छिड़काव शुक्रवार तड़के सुबह चार बजे तक किया गया।
अभी फिलहाल जनपद में टिड्डियों का कोई दल नहीं बचा है। हालांकि प्रयागराज में एक बड़े दल की सूचना है। जिसे देखते हुए सभी एसडीएम बीडीओ, कृषि विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक पर 100-100 मैनुअल स्प्रे मशीन रखे जाने का निर्देश भी दिया गया।
किसी भी परिस्थिति में अगर टिड्डियों का हमला अगर दोबारा होता है तो हम उसके लिए तैयार है। टिड्डी दल की जानकारी देने के लिए जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8840775568 पर जानकारी करने के साथ ही विभाग द्वारा जारी मोबाइल नं 9044779391 और 9140252131 पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए नंबर भी जारी किया गया है।