फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : कमिश्नरेट सिस्टम में होंगे 36 राजपत्रित पुलिस अधिकारी, जल्द ही होगी नियुक्ति

Sat, 27 Mar 2021 09:02 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त प्रणाली वाराणसी में कैसे काम करेगी, इसका खाका खींच लिया गया है। पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत राजपत्रित पुलिस अधिकारियोें के 36 पद होंगे। सीपी और दो एसीपी की नियुक्ति के बाद डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी के कई पद अभी रिक्त हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इन रिक्त पदों पर पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त प्रणाली में एक पद पुलिस कमिश्नर का होगा। एसीपी लॉ एंड आर्डर और एसीपी हेडक्वार्टर/क्राइम के पद पर दो डीआईजी तैनात होंगे। शहर के 18 थानों को दो जोन में बांट कर दो पुलिस अधीक्षकों को डीसीपी के पद पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी क्राइम और डीसीपी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी भी पुलिस अधीक्षक ही होंगे।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के स्टाफ अफसर, दोनों जोन, ट्रैफिक, क्राइम, महिला अपराध, हेड क्वार्टर, प्रोटोकॉल, इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी के लिए 10 अपर पुलिस अधीक्षकों को एडीसीपी के पद पर तैनात किया जाएगा। इसी तरह से छह सर्किल, ट्रैफिक, विशेष अपराध, ईओडब्ल्यू/साइबर क्राइम, महिला अपराध, पुलिस लाइन, आफिस, इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी के लिए 16 डिप्टी एसपी को एसीपी के पद पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एक असिस्टेंट रेडियो आफिसर और एक चीफ फायर अफसर तैनात किए जाएंगे। 

आमजन को सहूलियत, पुलिस के कामकाज में आसानी
पुलिस आयुक्त प्रणाली में आमजन को सहूलियत होगी और पुलिस का कामकाज आसान होगा। धरना-प्रदर्शन की अनुमति लेने जैसे काम से लेकर जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण, होटल-बार के लाइसेंस और असलहे के लाइसेंस के लिए अनावश्यक कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर आश्रित नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें