वाराणसी में 19 और 20 नवंबर को सहायक आचार्य चयन परीक्षा होगी। इन दो दिनों में 31,467 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 18 केंद्रों पर दोनों दिन दो पालियों में परीक्षा होनी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी), प्रयागराज की ओर से सहायक आचार्य चयन परीक्षा 19 और 20 नवंबर को जिले के 18 केंद्रों पर कराई जाएगी। दो दिनों में 31,467 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहले दिन 19 नवंबर को पहली पाली में 15 केंद्रों और दूसरी पाली में 17 केंद्रों पर परीक्षा होगी। वहीं, 20 नवंबर को दोनों पालियों में सभी 18 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 15 नवंबर से आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र भी दिखाना होगा।
विज्ञापन
ओएमआर शीट भरने के लिए केवल काली बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करने की अनुमति है। एक बार गोला भरने के बाद उसे बदलने की अनुमति नहीं होगी। व्हाइटनर, इरेजर, ब्लेड या नाखून से मिटाना भी प्रतिबंधित है।
एक प्रश्न के लिए एक से अधिक विकल्प भरने पर उस उत्तर का मूल्यांकन नहीं होगा। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान के 30 और अन्य संबंधित विषय से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर दो घंटे का होगा।