बीएचयू कैंपस में खराब या बंद लाइटों की शिकायतें नमस्ते बीएचयू मोबाइल एप पर होंगी। इसके लिए एप से नया फीचर जुड़ गया है। एप पर प्राप्त शिकायतों की संबंधित विभाग की ओर से नियमित समीक्षा की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नमस्ते बीएचयू मोबाइल एप पर ‘स्ट्रीट लाइट कंप्लेट’ नाम का नया फीचर शुरू किया गया है। इससे परिसर की खराब या बंद स्ट्रीट लाइटों से संबंधित शिकायत सीधे मोबाइल फोन से दर्ज की जा सकेगी। इस फीचर में नई शिकायतों के लिए ‘रिपोर्ट’ और पहले से दर्ज की गई शिकायतों की स्थिति जानने के लिए ‘माय कंप्लेट’ के दो विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन
उपयोगकर्ता को बॉक्स में दिए गए कैमरा आइकन पर टैप कर बिजली के खंभे पर अंकित नंबर की तस्वीर लेनी होगी। अगर खंभे पर नंबर अंकित नहीं है तो सड़क की ओर से पूरी तस्वीर लेनी होगी। इसके बाद नीचे दिए गए लैंडमार्क बॉक्स में अधिकतम 300 अक्षरों में आसपास की किसी प्रचलित जगह या पते का विवरण दर्ज करना होगा।
प्राप्त शिकायतों की संबंधित विभाग की ओर से नियमित समीक्षा की जाएगी। संबद्ध अभियंताओं के माध्यम से उनके जल्द निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। नमस्ते बीएचयू ऐप पर हाल ही में गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है।