फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक किमी में 250 दुकानें, अतिक्रमण से जूझ रहा व्यापार; चौड़ीकरण के दौरान तोड़ दिया था शौचालय

Sun, 27 Jul 2025 05:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रामनगर की सड़कों पर आने-जाने वालों को ज्यादातर जाम का सामना करना करना पड़ता है। यहां के व्यापारी भी इससे परेशान हो चुक हैं। सुलभ शौचालय को लेकर भी यहां के लोगों द्वारा मांग की जा रही है।
विज्ञापन
रामनगर बाजार में लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: काशी का प्रसिद्ध रामनगर का बाजार सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक अनदेखी के कारण बदहाली का शिकार हो रहा है। बाजार की सबसे गंभीर समस्या यहां के अस्थाई अतिक्रमण हैं। इससे सड़कों पर आए दिन जाम लगा रहता है। सड़क किनारे ठेले, टेंपो और दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण के कारण एक किमी के बाजार में 250 दुकानों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि चौराहे पर स्थित एकमात्र सुलभ शौचालय को रोड चौड़ीकरण के दौरान तोड़ दिया गया था। एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अब तक दूसरा शौचालय नहीं बनवाया गया। सड़क के किनारे जो नालियां बनाई गई हैं, वह भी अधूरी हैं। 

इसके अलावा उन पर रखे गए ढक्कन भी बेहद जर्जर हालत में हैं। कई स्थानों पर ढक्कन टूट चुके हैं। इससे दुकानदारों और राहगीरों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रामनगर में नगर निगम ने कई नो वेंडिंग जोन और वेंडिंग जोन बनाए हैं, लेकिन इसका पालन केवल कागजों तक सीमित रह गया है। 
विज्ञापन


धरातल पर स्थिति यह है कि ठेला और टेंपो चालक खुलेआम कहीं भी खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए। अधूरी नालियों और टूटे ढक्कनों की मरम्मत हो और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन

सुनें व्यापारियों की

यहां की मूल समस्या अतिक्रमण की है। सड़क से अतिक्रमण हटे तो जाम से निजात मिलने के साथ ही व्यापार में भी प्रगति होगी। - राकेश जायसवाल, अध्यक्ष, रामनगर व्यापार मंडल।

नगर निगम की ओर से बनाए गए वेंडिंग जोन यदि शुरू करा दिया जाएं, तो यहां पर लगने वाली जाम की समस्या दूर होने के साथ व्यापार करने में भी सहूलियत होगी। - गणेश केसरी, महामंत्री, रामनगर व्यापार मंडल।

सड़क पर जाम लगने से सभी को परेशानी होती है। व्यापारी से लेकर आमजन पर इसका प्रभाव पड़ता है। नगर निगम अतिक्रमण तो हटवाता है, लेकिन वहीं खड़े ऑटो और ई-रिक्शा पर नजर नहीं जाती है। - राजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामनगर व्यापार मंडल।

कुछ ही दिनों में विश्व प्रसिद्ध रामलीला शुरू होगी। यदि इन समस्याओं का अभी समाधान नहीं किया गया तो बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। - पंकज पांडेय, व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें