39 जीटीसी में बलिदानियों को सलामी देते सेना के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर आयोजित साप्ताहिक आयोजन वरुणा संध्या में कलाकारों को प्रमाण पत्र अजय गुप्ता ने प्रदान किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन कुमार श्रीवास्तव ने दिया। हरहुआ के चक्का गांव में शहीद स्मारक का अनावरण हुआ।
उधर, सारनाथ में कारगिल योद्धा अजय सिंह के नेतृत्व में सैनिक सम्मानित हुए। इस दाैरान राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने वीर कारगिल योद्धा स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की।
किया बच्चों को सम्मानित : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में शनिवार को प्राचार्य ने स्कूल बॉयज कैप्टन अनंत पांडेय और स्कूल गर्ल्स कैप्टन वैष्णवी पांडेय व अन्य को बैज और सैशे प्रदान किए।
प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने नवनियुक्त गठित विद्यालय परिषद को बधाई दी। इस अवसर पर आलम अली और सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। संचालन स्नातकोत्तर शिक्षक (हिंदी) अजीत भूषण राहुल ने किया।
युद्ध में मिली विजय को किया याद : 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता की उपस्थिति में 39 जीटीसी के सभी अधिकारियों और जवानों ने भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को ब्रिगेडियर और ज्योति दत्ता ने सम्मानित किया।
कांग्रेस ने किया बाबा का जलाभिषेक
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस ने पहले बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और फिर काशी द्वार से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में बलिदान वीर सपूतों को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लहुराबीर स्थित कैंप कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस दौरान प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फसाहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, डॉ. राजेश गुप्ता, अरुण सोनी शामिल रहे।