फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बनारस जंक्शन पर 23 दुर्लभ कछुए बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार; 13 बैग में छिपाकर ले जा रही थीं

Wed, 18 Nov 2026 06:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने दो महिलाओं के पास से 23 दुर्लभ कछुए बरामद किए। कछुओं को 13 बैग और गठरियों में छिपाकर सुल्तानपुर से पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी। वन विभाग ने इनकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई है।

विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन पर मिले बैग में रखे कछुए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया। टीम ने ऑपरेशन विलेप के तहत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 संरक्षित भारतीय सॉफ्टशेल प्रजाति के जीवित कछुए बरामद किए। कछुओं की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। तस्करी के लिए कछुओं को 11 बैगों में छिपाकर रखा गया था।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, 18 नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर नंदी पार्क के पास पुराने पार्किंग स्थल में संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दो महिलाओं को पकड़ा। उनकी पहचान सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी भदर निवासी मनीषा (25) और सपना (28) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद नौ पीठू बैग और दो अन्य बैगों में कछुए छिपाकर रखे मिले। गिनती करने पर कुल 23 बड़े आकार के जीवित भारतीय सॉफ्टशेल कछुए बरामद हुए।

Trending Videos
विज्ञापन

तलाशी में मिले 23 दुर्लभ कछुए
पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सुल्तानपुर और अमेठी जिले के तालाबों से कछुओं को पकड़ा था। इसके बाद उन्हें अवैध रूप से बिक्री के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी। इसके लिए उनके पास कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार, संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 का गंभीर उल्लंघन है।

संयुक्त टीम ने दोनों महिलाओं और बरामद कछुओं को शाम 4:05 बजे औपचारिक रूप से हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग की वाराणसी रेंज ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 2, 9, 39, 48बी, 49बी (4), 51 और 57 शामिल हैं। मुकदमा संख्या 73/26-27 राज्य बनाम मनीषा व अन्य के तहत दर्ज किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के आईपीएफ बनारस राजेश कुमार ने बताया कि वन्यजीव तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में बरामद सभी कछुओं को वन विभाग की निगरानी में सौंप दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें