फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 200 मजिस्ट्रेट करेंगे 24 घंटे चुनाव की निगरानी

Fri, 06 Jan 2017 05:06 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट मोड में है। जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में 200 मजिस्ट्रेटों के अलावा 196 टीमें चौबीसों घंटे नजर रखेंगी।
विज्ञापन


धनबल और बाहुबल का प्रयोग करने वाले जेल भेजे जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने गुरुवार की दोपहर रायफल क्लब में यह जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी 11 मार्च तक आठों विधानसभा क्षेत्र मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में होंगे। 170 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 जोनल मजिस्ट्रेट और आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा, 24 उड़न दस्ता, 24 स्थानीय निगरानी टीम, 40 एमसीसी टीम, 22 सहायक व्यय प्रेक्षक, 12 वीडियो निगरानी टीम, 29 वीडियो अवलोकन टीम, 24 लेखा टीम, 12 मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति और नौ व्यय अनुवीक्षण टीमें गठित की गई हैं।

किसी भी सरकारी भवन, कार्यालय, सार्वजनिक स्थल पर प्रचार सामग्री चस्पा कराना प्रतिबंधित है। जहां भी प्रचार सामग्री चस्पा है या वाल राइटिंग की गई है, स्थानीय निकाय और फ्लाइंग स्क्वॉड उन्हें तत्काल साफ कराएं। मतदान केंद्रों पर टॉयलेट, पेयजल, रैंप, प्रकाश एवं फर्निचर आदि की व्यवस्था जल्द कर ली जाए। बताया कि एडीएम आपूर्ति कार्यालय में चुनाव कंट्रोल रूम खोला गया है। 0542-2505114 पर या डीएम-एसएसपी कैंप कार्यालय में भी फोन कर चुनाव संबंधी शिकायत की जा सकती है। 12 जनवरी को बूथों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इससे पहले पंद्रह सौ के ऊपर वाले मतदाता वाले बूथ चिह्नित कर लिए जाएं।

वाराणसी में 10608 दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
जिले की सीमाओं पर चुनाव के मद्देनजर 80 बैरियर लगाए जाएंगे। एसएसपी ने बताया कि 12 स्थानों पर तत्काल बैरियर लगाकर चेकिंग करने का निर्देश पुलिस को दिया गया है जबकि अन्य स्थानों पर आठ फरवरी तक हर हाल में बैरियर लगा दिए जाएंगे। बैरियरों पर चौबीस घंटे पुलिस मौजूद रहेगी।

जिले में 10182 लाइसेंसी असलहा धारक हैं। एसएसपी ने बताया कि अब तक 680 असलहे थाने में जमा कराए गए हैं। 85 अवैध असलहे पकड़े गए हैं। एक सप्ताह में अभियान चलाकर सभी असलहे थानों और शस्त्रों की दूकान में जमा करा लिए जाएंगे। जिन्हें गनर मिले हुए हैं, उनके बारे में डीएम और एसएसपी की संयुक्त स्क्रीनिंग टीम बैठक कर जल्द निर्णय लेगी। जिले के 10608 दिव्यांग मतदाताओं को इस बार वोट डालने में परेशानी नहीं होगी। मतदान केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था होगी। जहां दिव्यांग मतदाताओं की संख्या अधिक होगी, वहां व्हील चेयर भी उपलब्ध होगी। बूथ पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी दिव्यांग मतदाताओं के प्रति अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता बरतेंगे। जिले की आठ विधानसभाओं में अब तक वलनरेबिलिटी (अति संवेदनशीलता) के आधार पर 72 मजरे चिह्नित किए गए हैं। यहां 208 लोग ऐसे चिह्नित किए गए हैं जो मतदान प्रक्रिया प्रभावित कर सकते हैं। इस बार क्रिटिकल और वलनरेबल दो श्रेणियाें में क्षेत्रों का निर्धारण किया जा रहा है। अभी संख्या और बढ़ सकती है। ब्लैक फिल्म, हूटर और अनधिकृत रूप से बत्ती लगी गाड़ियाें के मालिकों के खिलाफ शनिवार से सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि ऐसे वाहन स्वामियों को शुक्रवार तक की मोहलत दी जा रही है। उसके बाद बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नौ फरवरी से जिले के लिए जारी होगी अधिसूचना

यूपी इलेक्शन
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नौ फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, नाम निर्देशन की जांच 17 फरवरी को, नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 फरवरी, मतदान आठ मार्च को और मतगणना 11 मार्च को होगी।

पिंडरा विधानसभा का नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष एडीएम प्रशासन, अजगरा का न्यायालय कक्ष बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, शिवपुर का न्यायालय कक्ष एडीएम सिटी, रोहनिया का न्यायालय कक्ष उप संचालक चकबंदी, शहर उत्तरी का न्यायालय कक्ष एडीएम आपूर्ति, शहर दक्षिणी का न्यायालय कक्ष एडीएम तृतीय, कैंटोनमेंट का न्यायालय कक्ष एडीएम चतुर्थ और सेवापुरी का न्यायालय कक्ष एडीएम वित्त एवं राजस्व में होगा। पोलिंग पार्टियां सात मार्च को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। डीएम ने बताया कि अब तक जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2779103 मतदाता हैं। इनमें 1534284 पुरुष, 1244695 महिलाएं और 124 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सर्वाधिक 406493 मतदाता कैंटोनमेंट विधानसभा और सबसे कम 279332 शहर दक्षिणी में हैं। जिले में 2711 मतदान स्थल हैं जबकि 1138 मतदान केंद्र हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहली बार शहर उत्तरी के 357 मतदेय स्थलों और कैंटोनमेंट के 381 मतदेय स्थलों पर वीपी पैट मशीन लगाई जाएगी। इससे मतदाता यह जान सकेंगे कि उसने जिसे वोट दिया है उसे ही गया है या नहीं। डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान बरामद होने वाले धन की सूचना तत्काल आयकर के अधिकारियों को दी जाएगी। पुलिस, प्रशासन के साथ ही सभी विभाग समन्वय बनाकर एक-दूसरे की मदद करेंगे। लापरवाही पर सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि चुनाव तैयारियों पर जल्द ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। अब जनसभा और रैली आदि की अनुमति के लिए राजनीतिक दलों को जगह-जगह भटकना नहीं पड़ेगा। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से ऐसी व्यवस्था होगी कि सब कुछ एक स्थान पर चंद मिनटों में हो जाए।

बशर्ते वह निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत हो और सभी संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं। शराब, कपड़े, रुपये या कोई अन्य उपहार देकर मतदाताओं को लुभाने वालों पर पैनी नजर होगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए भी टीम गठित कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें