फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आईएमएस में सीनियर रेजिडेंट के 147 पद खाली, इनमें एनेस्थीसिया के 18; तैनाती में जुटा संस्थान

Fri, 30 Oct 2026 02:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सीनियर रेजिडेंट के 147 पद खाली हैं। इनमें सबसे अधिक 90 पद अस्पताल से जुड़े हैं। संस्थान रिक्त पदों पर तैनाती की प्रक्रिया में जुटा है। एनेस्थीसिया विभाग में भी 18 पद खाली हैं। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए भर्ती और नियुक्ति की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 147 पद खाली हैं। सबसे अधिक बीएचयू अस्पताल में 88 (मेडिसिन फैकल्टी में 77, सर सुंदरलाल अस्पताल में 11) डॉक्टर हैं। ट्रॉमा सेंटर 54 और डेंटल फैकल्टी में 5 पद खाली हैं। सबसे अधिक 18 पद एनेस्थीसियाा और 8 पद स्त्री रोग विभाग के हैं।

विज्ञापन

 
इन खाली पदों को भरने की प्रकिया आईएमएस स्तर पर चल रही है। नवंबर तक कुछ सीनियर रेजिडेंट की तैनाती भी हो सकती है। इसके बाद मरीजों को राहत मिलेगी। बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों की जांच, इलाज, सर्जरी में कंसल्टेंट के साथ सीनियर और जूनियर रेजिडेंट अहम रोल निभाते हैं। 

अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज की निगरानी भी सीनियर और जूनियर रेजिडेंट ही सर्वाधिक करते हैं। सर्जरी में एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की भूमिका अहम है, इनके साथ ही बाल रोग, नेत्ररोग, हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी सहित कई विभागों में पद खाली हैं। 
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू की वेबसाइट पर विभागवार खाली पदों की सूची जारी की गई है। 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। आवेदन के बाद प्रमाण पत्रों का सत्यापन से लेकर साक्षात्कार तक की प्रक्रिया आईएमएस निदेशक कार्यालय में निर्धारित जगह पर होगी। साक्षात्कार की तिथि जारी नहीं की गई है। 

Trending Videos

रिकॉन में जांच की नई तकनीक पर होगा मंथन
आईएमएस बीएचयू के रेडियोडायग्नोसिस एवं इमेजिंग विभाग की ओर से इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) यूपी चैप्टर का 38वां वार्षिक सम्मेलन रिकॉन 2026 दो दिन तक मनाया जाएगा। 31 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाले इस आयोजन में देश भर से 100 से अधिक विशेषज्ञ नई तकनीक से जांच पर मंथन करेंगे। 

इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन (आईयूसीटीई) सुंदरपुर में होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन 31 अक्तूबर को शाम चार बजे बीएचयू कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, आयोजन सचिव प्रो. ईशान कुमार, वैज्ञानिक संयोजक प्रो. आशीष वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, एम्स रायपुर, एसजीपीजीआई लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ और एसएमएस जयपुर आदि प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। 

सम्मेलन के दौरान ब्रेन ट्यूमर एवं स्ट्रोक की इमेजिंग, लिवर कैंसर का बिना ऑपरेशन उपचार, स्तन कैंसर की जांच, हृदय की एमआरआई, पेट, हड्डियों एवं जोड़ों की इमेजिंग, बच्चों के रोगों की जांच, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेक्ट्रल सीटी, विकिरण सुरक्षा तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम जैसे विषय शामिल होंगे। इसके अलावा रेजिडेंट डॉक्टरों के शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियां, रेडियोलॉजी क्विज व विभिन्न पुरस्कारों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं खाली सीटें 
एनेस्थीसिया - 18 
स्त्री रोग विभाग - 8 
जनरल मेडिसिन - 7 
इमरजेंसी मेडिसिन - 5 
पैथाेलॉजी - 6 
प्लास्टिक सर्जरी - 3 
रेडियोलॉजी - 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें