21 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि प्रस्तावित सूची को लेकर किसी को आपत्ति है तो वह 21 नवंबर तक अपना प्रत्यावेदन दर्ज करा सकता है। आपत्तियां केवल परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। इसके साथ आपत्ति का उचित कारण और संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
27 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची
आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड की ओर से 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्रों का अंतिम निर्धारण हो जाएगा।
7 से 2 हो गई अति गंभीर श्रेणी में खिलाड़ियों की संख्या
ऐसे मामले जो खेल से पहले डिप्रेशन कैटेगरी में थे, वे प्रतियोगिता के बाद सामान्य श्रेणी में आ गए थे। ऐसे खिलाड़ियों की संख्या 11 से बढ़कर 24 हो गई थी। वहीं, अति गंभीर श्रेणी में खिलाड़ियों की संख्या सात से घटकर दो रह गई। तनाव के मामले में ज्यादा गंभीर श्रेणी में शामिल छह खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाद इस श्रेणी में नहीं मिले। शोधकर्ताओं के अनुसार प्रतियोगिता से पहले प्रदर्शन और परिणाम को लेकर अनिश्चितता खिलाड़ियों में मनोवैज्ञानिक दवाव बढ़ा सकती है। वहीं, खेल के पहले ही सभी तरह की चिंता परेशान करती है।