कल से मास कम्यूनिकेशन की परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय में जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 नवंबर से शुरू हो रही है। जो समय-सारिणी जारी की गई हैं, उसके तहत 18, 23, 25 और 27 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा विवि और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में बीए एलएलबी नवम सेमेस्टर एवं एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। 9 दिसंबर तक कराई जाने वाली परीक्षा की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। साथ ही एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 28 नवंबर से दोपहर 1 से 4 बजे तक कराई जाएगी।