फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : बीएचयू स्टेडियम में बनेगा 1000 बेड का अस्थाई अस्पताल

Mon, 19 Apr 2021 04:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
सर्किट हाउस में एमएलसी एके शर्मा की अगुवाई में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए बीएचयू के स्टेडियम में एक हजार बेड के अस्थाई अस्पताल की मंजूरी मिल गई है। सर्किट हाउस में एमएलसी एके शर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गई। स्टेडियम में बनने वाला अस्थाई अस्पताल सभी मेडिकल सुविधाओं से युक्त होगा। जर्मन हैंगर से निर्मित यह अस्पताल अगले दो हफ्तों में डीआरडीओ द्वारा 24 घंटे कार्य करते हुए तैयार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन


इस अस्पताल के लिए विद्युत आपूर्ति, पानी तथा सीवर के कनेक्शन के लिए फील्ड विज़िट सम्बंधित अधिकारियों द्वारा सोमवार से ही प्रारम्भ कर दिया गया है। डीआरडीओ के द्वारा फार्मेसी, आक्सीजन सप्लाई, मर्चरी आदि की भी व्यवस्था की जायेगी। डाक्टर्स,मेडिकल स्टाफ व अन्य टेक्नीशियन की व्यवस्था में प्रशासन अभी से युद्ध स्तर पर जुट गया है। बीएचयू के डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का डाटा भी इस अस्पताल के लिए तलब किया गया है।

एक ही स्थान पर अधिक से अधिक मरीजों का इलाज सुगमता से किया जा सकेगा। इस महत्वपूर्ण बैठक एमएलसी एके शर्मा के अलावा मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित डीआरडीओ, बीएचयू, सीपीडब्ल्यूडी, विद्युत के अधिकारियों मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें