केस स्टडी
- कई महीनों से बिल का मैसेज मोबाइल पर नहीं आ रहा है, जबकि नंबर अपडेट करा चुके हैं। शिकायत के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दो-दो महीने पर बिल जमा करते हैं। -कौशल अग्निहोत्री, सिद्धेश्वरी गली
- मीटर लगा, लेकिन मोबाइल पर मैसेज कभी नहीं आया। कुछ दिन पहले नंबर अपडेट कराया गया था फिर भी नहीं आता। जब समय मिलता है जा के बिल निकलवा कर जमा करते हैं। -आश्व रस्तोगी, सिंधिया घाट
- बिल कभी भी हर महीने नहीं मिल रहा। इस महीने भी दो महीने का बिल इकट्ठा जमा किया है। निगम को यह व्यवस्था सुधारनी चाहिए। एक साथ बिल जमा करने पर भार पड़ता है। -लक्ष्मी सिंह, लहरतारा
बार बार ट्रिपिंग से हुई परेशानी
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की ट्रिपिंग ने शुक्रवार को सभी को परेशान किया। शिवपुर में सुबह से लेकर रात तक 4 से 5 बार ट्रिपिंग हुई। शाम 3 बजे के करीब लाइट एक घंटे के लिए काटी गई। रोहनिया उपकेंद्र से दिन भर में 5 से 7 बार ट्रिपिंग हुई। कछवां रोड क्षेत्र के ठटरा उपकेंद्र से दिन भर में 4 से 5 बार ट्रिपिंग हुई और शाम को 4 से 5.30 बजे तक डेढ़ घंटे तक कटौती भी हुई। उधर, लोहता व आसपास के कई क्षेत्रों में भी ट्रिपिंग रही।
जिस भी उपभोक्ता के यहां मैसेज नहीं आ रहा है वो शिकायत दर्ज कराएं। मोेबाइल नंबर गलत होने के कारण समस्या है। इन मामलों में गड़बड़ी मिलने पर तत्काल मीटर भी बदलवाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की शिकायत न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। -विनीत मौर्या, अधीक्षण अभियंता