फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टलों में नोटिस चस्पा, छात्रों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से आफलाइन कक्षाओं के बंद होने, हॉस्टल खाली करने के फैसले के बाद बुधवार को हॉस्टलों में नोटिस भी चस्पा कराया गया। इससे छात्रों में बहुत नाराजगी है। आरोप लगाया कि आगामी दिनों में प्रवेश परीक्षाएं भी होनी है, ऐसे में उनकी तैयारी भी बाधित हो जाएगी। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन का फैसला उचित नहीं है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में जो फैसले लिए गए थे, अब उस पर अमल शुरू हो गया है। हॉस्टल पर नोटिस चस्पा कराकर छात्रों से हॉस्टल खाली कर घर जाने को कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगले आदेश तक ऑनलाइन माध्यम से ही कक्षाएं चलेंगी और छात्रावास खुलने पर ही वापस आना है। इधर, बिड़ला अ हॉस्टल पर जैसे ही बुधवार को नोटिस चस्पा हुआ, छात्रों का गुस्सा भड़क गया। कहा कि बहुत से छात्र हॉस्टलों में बाहरी रह रहे हैं, विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए। इस सेमेस्टर में रहने के लिए फीस भी जमा कर दी गई है और प्रवेश परीक्षा भी होने वाली है, ऐसे में किसी भी कीमत पर छात्रावास खाली नहीं करेंगे।
---
हॉस्टल के बाहर पीएसी तैनात, गतिविधि पर नजर
बीएचयू में बिड़ला और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी की घटना के दूसरे दिन बुधवार को माहौल शांत रहा लेकिन हॉस्टल के बाहर पीएसी तैनात रही। इसके अलावा प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौजूद रही। उधर परिसर में सुरक्षा अधिकारियों के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अन्य सदस्य भी चक्रमण करते रहे। मंगलवार को होली गीत पर नाचने को लेकर ही विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद मारपीट, पत्थरबाजी हुई। इधर बुधवार को दोनों हॉस्टल में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य छात्रों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें