फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के बच्चों को जिले के सात शिक्षक पढ़ाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/चौबेपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब किताबों में कहानियां पढ़ेंगे और उनको सुनकर सीखेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कोशिशें तेज कर दी हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने पाठ्य पुस्तक की कहानियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग मांगी है। कक्षा एक से आठ तक के किताबों के पाठों की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई जाएगी। इस क्रम में कहानियों के माध्यम से बच्चों को गणित में गुणा-भाग भी सिखाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अब पाठ की विषयवस्तु प्रमुख घटनाओं को कहानी के रूप में रोचक बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिले के सात शिक्षकों का हुआ चयन
पाठ्यपुस्तकों का संगीतमय ऑडियो बनाने के लिए प्रदेश के 62 शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें सात शिक्षक वाराणसी से है। अंग्रेजी के लिए प्राथमिक विद्यालय सीवो की सहायक अध्यापक ज्योत्सना अग्रवाल की आवाज में ऑन द रोड मैजिक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगी। तो वहीं प्राथमिक विद्यालय बनपुरवां की सहायक अध्यापक छवि अग्रवाल गणित में घटना भिन्न की ऑडियो रिकॉर्ड कराएंगी। कंपोजिट विद्यालय कोटवां कि नम्रिता रानी गुप्ता अंग्रेजी की माई फैमिली इन द मार्केट रिकॉड करेंगी। कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉ. प्रीति त्रिवेदी पृथ्वी और हमारा जीवन विषय में प्राकृतिक संदेश एवं जनजीवन मरूस्थल प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन टैग एवं टुड्रा, दिनेश शर्मा विज्ञान विषय में ऊर्जा प्रकाश, कृषि विज्ञान विषय मे ंकमलेश कुमार पांडेय अर्वरकों के प्रकार मृदा परीक्षण व फल परीक्षण, संस्कृत विषय में डॉ. सुमन कुमारी राष्ट्रीय प्रतीकानि बुद्धिबलम् की रिकॉर्डिंग करेंगी।
डॉ. सुमन सुनाएंगी परोपकार पर आधारित प्यारी बेटी राधा की कहानी
चौबेपुर गांव छीत्तमपुर की बहू डॉ. सुमन कुमारी वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। संस्कृत विषय के लिए प्रदेश के 10 जिलों से चयनित शिक्षकों में डॉ. सुमन के चयन पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। डॉ. सुमन अपना आडियो कक्षा चार के बच्चों के लिए ‘राधा की कहानी’ रिकॉर्ड कर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को भेज दिया है। राधा की कहानी के जरिए सुमन परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अपनी आवाज में परोपकार का पाठ पढ़ाएंगी। डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि यह ऑडियो तीन से सात मिनट का तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें