फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण अब ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण फिर से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। कुलसचिव ने बुधवार की शाम कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि 25 से 31 मार्च के बीच संचालित होने वाली सभी कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षाओं के संचालन में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। कोरोना एसओपी का पालन करते हुए पूरे परिसर को सैनिटाइज कराना, शारीरिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल अनिर्वाय कर दिया गया है। परीक्षा से पहले हर पाली में परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। प्रवेश के लिए सभी द्वार खोल दिए जाएंगे। संपर्क रहित उपस्थित भरने का इंतजाम किया गया है। परिसर में हर किसी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा केदौरान कक्षाओं में विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी या शिक्षको को खांसी, जुकाम या बुखार की शिकायत मिली तो तत्काल उसकी जांच कराकर घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें