फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मालगाड़ी का इंजन फेल होने से थमी वंदे भारत की रफ्तार, दो घंटे की देरी से पहुंची कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अयोध्या-वाराणसी रेलखंड के बिलवाई स्टेशन के पास रविवार की शाम इंजन फेल होने से पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। अन्य ट्रेनें भी जहां तहां खड़ी हो गई।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार मेन लाइन पर मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इस वजह से इस रूट की 6 से 7 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। हालांकि लगभग 35 मिनट बाद इंजन की खराबी दूर करते हुए लाइन चालू कराया गया। इस वजह से ट्रेन संख्या 22346 पटना-लखनऊ वंदे भारत अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 55 मिनट की देरी से रात 10 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें