फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में सफर: चार दिन से लेट हो रही वंदेभारत, आम ट्रेनें 10-20 मिनट देरी से पहुंच रहीं; देरी से आए कई विमान

Wed, 17 Dec 2025 05:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चार दिन से लेट हो रही है। जबकि आम ट्रेनें 10-20 मिनट देरी से पहुंच रही हैं। मौसम के कारण कई विमान भी देरी से पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन चार दिन से हर दिन लेट हो रही है। कभी दोपहर में 2 बजे वाराणसी आने वाली ट्रेन शाम को पहुंच रही हैं तो कभी रात 11 बजे वाली ट्रेन अगले दिन सुबह पहुंच रही है। दूसरी ओर मेल/एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में वंदेभारत की तुलना में कम देरी हो रही है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पिछले चार दिन से हर दिन नई दिल्ली से आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस देर से पहुंच रही हैं। दोपहर वाली ट्रेन तो 16 दिसंबर को दोपहर 2 बजे की जगह साढ़े चार घंटे की देरी से शाम 6.50 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। इसके पहले 15 दिसंबर को रात 11.05 बजे आने वाली ट्रेन अगले दिन सुबह 8.05 बजे आई। 

नई दिल्ली से आने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस, 11071 कामायनी एक्सप्रेस, देहरादून से आने वाली 12370 कुंभ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 1 से 2 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

कब-कब लेट हुई वंदेभारत

ट्रेन नंबर  निर्धारित समय देरी से पहुंची
16 दिसंबर 22436 दोपहर 2 बजे 6:50 बजे (4 घंटा 30 मिनट)
15 दिसंबर 22436 दोपहर 2 बजे 5:30 बजे (3 घंटा 30 मिनट)
15 दिसंबर 22416 रात 11.05 बजे अगले दिन सुबह 8:05 बजे (9 घंटा 50 मिनट)
14 दिसंबर 22436 दोपहर 2 बजे 3:35 बजे (1 घंटा 35 मिनट)
14 दिसंबर 22416 रात 11.05 बजे 1:50 बजे (2 घंटा 45 मिनट)
13 दिसंबर 22416 रात 11.05 बजे 1:05 बजे (2 घंटा)
 

क्या बोले अधिकारी
अन्य ट्रेनों के संचालन अवधि में मार्जिन (लेट होने पर भी कवर करने का समय) नहीं है। वंदेभारत एक्सप्रेस बिना रुके जाती है। दिल्ली, कानपुर रूट पर कोहरे का असर इधर कुछ अधिक है। एक बार ट्रेन लेट हो जाती है तो आगे भी ऐसा ही रहता है। कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में चालकों को भी पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन चलाने की काउंसिलिंग की जाती हैं। -बीके यादव, एडीआरएम

विज्ञापन

पांच विमान निरस्त, देरी से आए कई विमान

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर मंगलवार को कोहरे और परिचालन कारणों के चलते विमान सेवा प्रभावित रहा। इस दौरान पांच उड़ानें निरस्त रहीं। इसके अलावा कई विमान देरी से एयरपोर्ट पर पहुंचे।

एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंची। इंडिगो की दिल्ली की उड़ान लगभग ढाई घंटे विलंब से वाराणसी पहुंची। स्पाइसजेट का पुणे से आने वाला विमान 50 मिनट की देरी से एयरपोर्ट पर उतरा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई की फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। उधर, उड़ानों के निरस्तीकरण व विलंब के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मौसम में सुधार के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। इसी तरह इंडिगो 6ई 6741, 6ई 6742 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 1223, आईएक्स 1224 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 184 शारजाह-वाराणसी-शारजाह निरस्त रही। इसके साथ ही इंडिगो 6ई 6447, 6ई 6570 मुंबई-वाराणसी-मुंबई और इंडिगो 6ई 401, 6ई 044 चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई की फ्लाइट निरस्त रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें