फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: वंदेभारत का ब्रेक जाम, चौरीचौरा समेत तीन ट्रेनें हो गईं लेट; यात्रियों को हुई परेशानी

Sat, 06 Jun 2026 10:17 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शुक्रवार को बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो तक जाने वाली वंदेभारत ट्रेन का ब्रेक जाम हुआ। जिससे कैंट रेलवे स्टेशन से प्रयागराज होकर दिल्ली तक जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस, कानपुर तक जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस देर हो गई। 
विज्ञापन
Vande Bharat Train - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो तक जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का शुक्रवार सुबह ब्रेक जाम हो गया। ट्रेन अभी स्टेशन से आगे बढ़ी थी कि ब्रेक जाम हो गया। कैंट रेलवे स्टेशन से प्रयागराज होकर दिल्ली तक जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस, कानपुर तक जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस देर हो गई।

विज्ञापन


बनारस स्टेशन से हर दिन सुबह 5.15 बजे ट्रेन नंबर 26506 वंदेभारत एक्सप्रेस खजुराहो तक जाती है। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से छूटी और पहले सिग्नल पर पहुंची, आगे नहीं बढ़ पाई। पहले तो लोको पायलट ने प्रयास किया, लेकिन जब गड़बड़ी दूर नहीं हुई तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। 

सवा घंटे बाद 6.30 बजे जब ब्रेक सही हुआ तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी। यह ट्रेन कैंट स्टेशन पर बिना रुके आगे जाती है। इधर, कैंट स्टेशन से दिल्ली ट्रेन नंबर 22415 वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे हर दिन जाती हैं, यह भी 55 मिनट की देरी से रवाना हुई। 
विज्ञापन


बनारस रेलवे स्टेशन के निदेशक लवलेश राय ने बताया कि तत्काल समाधान कराकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। खजुराहो जाने वाली वंदेभारत पांच दिन में दूसरी बार खराब हुई है। 31 मई को इसी ट्रेन का पैंटोग्राफ टेढ़ा हो गया था, जिसकी वजह से इस ट्रेन को कैंट स्टेशन पर 4 घंटे तक रोकना पड़ा।

विज्ञापन

एक घंटे देरी से आई दिल्ली से आने वाली वंदेभारत
नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन नंबर 22416 वंदेभारत एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन देरी से पहुंची। बृहस्पतिवार को भी वंदेभारत अपने निर्धारित समय रात 11 बजे की जगह 45 मिनट की देरी से आई थी। इधर शुक्रवार को भी यह ट्रेन 1 घंटा की देरी से रात 12 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें