फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत राय हत्याकांड: पुलिस पर पथराव और बवाल में कमलेश के भाई, महिला प्रधान सहित 56 के खिलाफ एफआईआर

Sat, 06 Jun 2026 09:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव रेलवे क्रॉसिंग के पास रखकर बवाल किया था। इस मामले 56 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि के साथ मौजूद विभिन्न थानों की पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विनीत राय हत्याकांड का आरोपी और एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी की पुलिस मुठभेड़ में मौते हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रखकर बवाल किया था। पथराव में सीओ सिटी सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। मामले में देर रात पुलिस ने गोड़ा देहाती की महिला ग्राम प्रधान और कमलेश के भाई सहित छह नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राम मिलन यादव ने तहरीर देकर बताया कि अष्टभुजी कॉलोनी स्थित विनीत राय के घर और गोड़ा देहाती स्थित बिंदु होटल आसपास शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहा था। तीन जून को विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी की मुठभेड़ में ढेर हो गया था। 
 

 

विज्ञापन

चार जून को पुलिस ने कमलेश का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजन संजय कुमार बिंद, अनीता बिंद, मोहिल बिंद, राजकुमार बिंद, बिहार के भभुआ दड़वा कमलवता, नोनहरा थाना की विंचरिया बिंद और 50 अज्ञात महिला-पुरुष ने सड़क के बीचो-बीच शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

टीम ने जाम हटाने के लिए काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने और गाली देने लगे। देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सीओ सिटी शेखर सेंगर, नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा, महिला कांस्टेबल रेशमा, कांस्टेबल अभिनव कन्नौजिया, कांस्टेबल दिवाकर सिंह सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।

 

 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राममिलन यादव की तहरीर पर मृतक कमलेश चौधरी के भाई व प्रधान पति संजय बिंद, गोड़ा देहाती की ग्राम प्रधान अनिता बिंद, मोहिल बिंद, राजकुमार बिंद, कमलवता, विंचरिया बिंद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारी बोले
फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शव रखकर बवाल व पथराव करने के मामले में छह नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें