फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी से आगरा के बीच चलेगी वंदे भारत, रेलवे बोर्ड ने जारी की प्रस्तावित समय सारिणी

Fri, 06 Sep 2024 06:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी से आगरा आने जाने वाले यात्रियों को इस व्यवस्था से काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए समय सारिणी भी जारी की है।
विज्ञापन
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से आगरा के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अब वाराणसी से होगा। दिवाली के पूर्व इस ट्रेन के शुरू होने की संभावना है। हालांकि रेलवे बोर्ड ने आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रस्तावित समय सारिणी जारी कर दी है। ट्रेन प्रयागराज से आगरा के बीच की दूरी 5.25 घंटे में तय करेगी, जबकि आगरा से वाराणसी पहुंचने में ट्रेन को सात घंटे लगेंगे।

विज्ञापन


कुछ माह पूर्व ही तय हुआ था कि रेलवे द्वारा आगरा से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा, लेकिन अब इसे वाराणसी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा इसकी प्रस्तावित समय सारिणी जारी की गई है। इस ट्रेन का आगरा कैंट में ही प्राइमरी मेंटेनेंस होगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को इसका संचालन नहीं होगा। 

आगरा कैंट से वाराणसी के बीच चार स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। कुल 573 किमी की दूरी वंदे भारत सात घंटे में तय करेगी। रेलवे बोर्ड की प्रस्तावित समय सारिणी के हिसाब से ट्रेन सुबह छह बजे आगरा कैंट से चलेगी। 6.48 बजे वह टूूंडला पहुंच जाएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद वहां से 6.50 बजे चलकर वंदे भारत 7.40-7.42 बजे इटावा, 9.15-9.20 बजे कानपुर सेंट्रल एवं 11.25 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी सहूलियत
पांच मिनट के ठहराव के बाद 11.30 बजे रवाना होकर वंदे भारत दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वापसी में वाराणसी से इसकी रवानगी दोपहर 3.20 बजे होगी। जो 4.50-4.55 बजे प्रयागराज जंक्शन, शाम 6.57-7.02 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 8.17-8.19 बजे इटावा, रात 9.32-9.35 बजे टूंडला एवं रात 10.10 बजे आगरा कैंट पहुंच जाएगी। 

टूंडला से प्रयागराज के बीच स्पीड रहेगी 130 किमी प्रतिघंटा : आगरा से शुरू होने वाली वंदे भारत टूंडला से प्रयागराज के बीच अधिकतम 130 की रफ्तार से दौड़ेगी। इसी तरह प्रयागराज से वाराणसी के बीच 110 किमी एवं आगरा से टूंडला के बीच इसकी रफ्तार 81.86 किमी प्रतिघंटा रहेगी।

बोले अधिकारी
आगरा से वाराणसी के बीच वंदे भारत का संचालन शुरू होगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी प्रस्तावित समय सारिणी जारी कर दी है। अभी इसके संचालन की तिथि तय नहीं है। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें