बनारस रेलवे स्टेशन से पुणे जाने वाली ट्रेन संख्या 22589 बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस को रविवार को सामान्य इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर रवाना किया गया। शाम करीब 6:15 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो पता चला कि उसमें लगा अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन तकनीकी कारणों से सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद अमृत भारत का इंजन कोचों से अलग कर दिया गया और उसकी जगह सामान्य इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया। इसके बाद ट्रेन को निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया। अमृत भारत एक्सप्रेस में सामान्यतः पुश-पुल तकनीक पर आधारित आधुनिक इंजन लगाए जाते हैं, जो वंदे भारत ट्रेनों में प्रयुक्त तकनीक से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। ऐसे में ट्रेन में सामान्य इंजन लगाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और समयबद्ध संचालन को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेन को रवाना किया गया।