बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन आज और कल रद्द
प्रयागराज स्टेशन पर 21 अक्तूबर तक नाॅन इंटरलाॅक और रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द और कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है। बनारस व प्रयागराज रामबाग से 20 और 21 अक्तूबर तक चलने वाली 05173/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग ट्रेन और 05195/05196 बनारस-प्रयागराज रामबाग निरस्त रहेगी।
वहीं, 20 अक्तूबर को 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस में यात्रा समाप्त करेगी। प्रयागराज रामबाग से 21 अक्तूबर को 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति बनारस से चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूंसी में यात्रा समाप्त करेगी। 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया स्पेशल प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूंसी से चलाई जाएगी। 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूंसी में यात्रा समाप्त करेगी। 22 अक्तूबर तक चलने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ स्पेशल ट्रेन झूंसी से चलेगी।
रामबाग-प्रयागराज रेलवे ट्रैक का संरक्षा निरीक्षण 21 को
प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज 3 किमी रेल खंड के विद्युतीकृत लाइन के साथ दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रणजीव सक्सेना 21 अक्तूबर को इस खंड का संरक्षा निरीक्षण करेंगे।