फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 173 दिनों तक थमे रहे पहिया

Sun, 06 Sep 2020 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन

अनलॉक-4 में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। इसमें से वाराणसी के खाते में तीन स्पेशल ट्रेनें आई हैं।

विज्ञापन

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत, वाराणसी से ग्वालियर के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी से लखनऊ के लिए कृषक एक्सप्रेस का संचालन होगा। 24 मार्च से करीब 173 दिनों के बाद 12 सितंबर को ट्रैक पर यह ट्रेनें रफ्तार भरेंगी।


इन ट्रेनों में टिकट रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन सोमवार व गुरुवार को छोड़ कैंट रेलवे स्टेशन से अपराह्न 3 बजे नई दिल्ली के लिए संचालित होती है। मंडुवाडीह स्टेशन से शाम 5.45 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी स्टेशन से शाम पांच बजे कृषक एक्सप्रेस चलती है।

विज्ञापन

इस तरह वाराणसी से अब कुल 8 ट्रेनें संचालित होंगी। वैसे पासिंग ट्रेनें भी आधा दर्जन से अधिक हैं। मई में 5 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था, जिसमें मुंबई के लिए महानगरी, कामायनी एक्सप्रेस, गुजरात, अहमदाबाद के लिए साबरमती एक्सप्रेस और वाराणसी-नई दिल्ली के लिए शिवगंगा व महामना एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।

अब वंदे भारत के साथ नई दिल्ली के लिए तीन ट्रेनें हो गई हैं। वहीं वाराणसी से प्रयागराज, चित्रकूट, झांसी के रास्ते ग्वालियर के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस और लखनऊ के लिए पहली ट्रेन सेवा कृषक के रूप में शुरू हो रही है। यात्रियों की मांग पर इन ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को थोड़ी राहत व अन्य ट्रेनों का दबाव कम होगा। उत्तर रेलवे वाराणसी के एडीआरएम रवि चतुर्वेदी ने बताया कि कैंट से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार मंडुवाडीह से बुंदेलखंड और वाराणसी सिटी से कृषक एक्सप्रेस का संचालन होगा।

यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए वाराणसी से 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 12 सितंबर से पटरी पर लौटेगी। इनमें कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली वंदे भारत स्पेशल, मंडुवाडीह स्टेशन से बुंदेलखंड स्पेशल, वाराणसी सिटी स्टेशन से कृषक स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल, चौरीचौरा स्पेशल, गंगा सतलज स्पेशल किसान एक्सप्रेस और अमृतसर -डिब्रूगढ़ स्पेशल यहां से रवाना होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें