फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों का दुस्साहस: वारंटी के घर पहुंची पुलिस पर पथराव, दरोगा की अंगुली तोड़ी, दो पुलिसकर्मियों की फाड़ी वर्दी

Mon, 22 Dec 2025 10:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में वारंटी के घर पहुंची पुलिस पर दबंगों ने पथराव किया। इस दौरान दरोगा की अंगुली तोड़ दी। दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ डाली। मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के पिरुआ गांव में वारंटी शिवप्रताप सिंह को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची बलिया जिले के पकड़ी थाने की पुलिस पर आरोपी व उसके परिजनों ने पथराव कर दिया। पथराव में दोनों थानों के उप निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन महिला पुलिसकर्मी हैं। एक दरोगा की अंगुली टूट गई, दो पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने वारंटी सहित छह नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रानीपुर थाने की पुलिस ने शनिवार व रविवार को पांच जगहों पर दबिश दी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पिरुआ गांव के शिवप्रताप सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई मामलों में बलिया जिले की सिविल कोर्ट में 2024 से मुकदमा चल रहा है। हाजिर नहीं होने पर सीजेएम जूनियर डिवीजन ने शिवप्रताप सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में मिली खून से सनी लाश: युवती का कूचा हुआ था सिर, पास में पड़ा था चप्पल-खिलौना; पहुंची पुलिस
विज्ञापन


वारंट छीनकर फाड़ दिया आरोपी
पकड़ी थाने के उप निरीक्षक भूपेंद्र नारायण सिंह और हेड कांस्टेबल विमलेश पटेल शनिवार की सुबह रानीपुर थाने पहुंचे और मदद मांगी। वहां से उप निरीक्षक देवेश मिश्रा, महिला उप निरीक्षक सुधा अग्रहरि, कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा और प्रिया सिंह के साथ सुबह करीब 10 बजे पिरुआ गांव पहुंचे। आरोप है कि शिवप्रताप सिंह घर के बाहर अलाव जलाकर ताप रहा था। पुलिस ने वारंट दिखाकर साथ चलने के लिए कहा। उसने वारंट छीनकर फाड़ दिया।  

क्या बोली पुलिस

विज्ञापन

आरोपी पिरुआ गांव का निवासी है, बलिया जनपद से पुलिस टीम आई थी। घर पहुंचने पर आरोपी के साथ मिलकर उसके परिजनों ने पथराव किया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद घर में ताला बंद कर सभी आरोपी भाग गए। गिरफ्तारी के लिए पांच जगहों पर दविश दी गई है। -प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष, रानीपुर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें