फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: सफर में 1 घंटे तक अंधेरे में रहे वंदे भारत के यात्री, 3.15 घंटे देरी से पहुंची कैंट स्टेशन

Mon, 23 Dec 2024 11:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन में एक घंटे से ज्याद समय तक यात्री अंधेरे में रहे। इस दौरान यात्री पानी और बिजली के लिए काफी परेशान रहे। वहीं ट्रेन 3.15 घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में एक घंटे से अधिक समय तक यात्री अंधेरे में रहे। वाशरूम में पानी और लाइट की समस्या से यात्री जूझते रहे। तकनीकी समस्या के चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3.15 घंटे की देरी से रविवार की रात कैंट स्टेशन पर पहुंची। इस बीच यात्रियों ने डिप्टी एसएस कार्यालय के बाहर विरोध जताया। आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
लखनऊ से छपरा जा रही 02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय देर शाम 7.33 बजे के बजाय रात 10.50 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। यात्री सुकेश कुमार, तरू राय, अमृत कुमार समेत अन्य ने बताया कि कैंट स्टेशन पहुंचने से पहले लगभग एक घंटे तक सभी कोच के यात्री अंधेरे में रहे। बिजली ट्रिप कर रही थी। लिहाजा, वाशरूम में पानी नहीं था। वाशरूम और कोच में मोबाइल टार्च का सहारा लेना पड़ा।

बुजुर्ग यात्रियों को काफी असुविधा हुई। कंट्रोल समेत टीटीई से शिकायत के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ। एक तो किराया महंगा और ऊपर से सुविधाएं आम ट्रेनों के बराबर है। आक्रोशित यात्रियों ने रेल मदद एप और एक्स पर शिकायत दर्ज कराई। इस ठंड में यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें