रोज डे से शुरू होकर ब्रेकअप डे तक का सफर
- फोटो : demo photo
दुनिया का हर रिश्ता और बंधन प्यार से बना होता है। अगर प्यार न हो तो रिश्तों में खुशियां नहीं हो सकती हैं। प्यार का इजहार कभी भी समय और मुहूर्त देखकर नहीं किया जाता है।
प्यार त्याग, विश्वास की एक ऐसी बागडोर है, जिसे बस महसूस किया जाता है।
उसे शब्दों में पिरोना भी आसान नहीं लेकिन इसे और प्रगाढ़ करने के लिए वेलेंटाइन डे जैसे अवसर हैं।
इस प्यार के पखवारे की शुरुआत सात फरवरी को रोज डे से हो रही है, जो कि ब्रेकअप डे से खत्म होगा।
नया साल आते ही युवाओं को फरवरी में पड़ने वाले इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन के लिए सब अपने-अपने तरीके से प्यार का इजहार करते हैं। कोई पहले से घूमने का प्लान बनाने में लगा रहता है तो कोई गिफ्ट आदि देकर इजहार करता है।
इसको लेकर गुलाब के फूल से लेकर कार्ड गैलरी, गिफ्ट आइटम आदि के दूकानों पर युवाओं की भीड़ लगी रहती है।