चुनावी मुहिम को धार देने के लिए बसपा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 40 पुराने और अनुभवी नेताओं को कमान सौंपने की तैयारी की है। इसके मद्देनजर सोमवार को वाराणसी, इलाहाबाद और मिर्जापुर मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर एवं सांसद मुनकाद अली ने अशोक नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं की टीम विधानसभा वार तैयार कराई गई है, जो चुनाव प्रबंधन संभालेगी।
उन्होंने प्रत्याशियों से भी चुनाव में काम कर चुके 20 अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची मांगी और उन्हें चुनावी तैयारियों में लगाया।
बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को पार्टी स्तर पर पांच-पांच जोन में बांटा गया है।
पुराने कार्यकर्ता जोनवार जिम्मेदारी संभालेंगे। इस पूरी टीम की निगरानी पार्टी के बामसेफ कार्यकर्ता करेंगे।
जो रोजाना उन्हें रिपोर्ट करेगी। जोनल कोआर्डिनेटर ने इस दौरान प्रत्याशियों को यह भी बताया कि नामांकन के समय क्या-क्या सावधानियां बरती जाएं।