फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2026: गंगा घाटों स्नान कर किया दान-पुण्य, विश्वनाथ धाम समेत सभी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 01 May 2026 11:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर काशी में गंगा घाटों पर स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं मंदिरों में सुबह 11 बजे तक दर्शन के लिए काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और तीर्थ पुरोहितों से पूजन व संकल्प कराया।
विज्ञापन
गंगा स्नान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए भीड़ रही। लोगों ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया। सुबह से दिनभर घाटों पर स्नान के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा। घाट किनारे के मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किए गए। विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए भीड़ रही। 

विज्ञापन


वैशाख मास में स्नान-दान और जल अर्पण करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। पूर्णिमा के अवसर पर बाहर से भी श्रद्धालु पहुंचे। सुबह 11 बजे तक दर्शन के लिए काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और तीर्थ पुरोहितों से पूजन व संकल्प कराया।

उन्होंने दान में घड़ा, पंखा, मौसमी फल, अन्न और दक्षिणा दी। गंगा स्नान का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। पं. कैलाश पांडेय ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान करने से पूरे वैशाख मास में स्नान का फल प्राप्त होता है। 
विज्ञापन


मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी, पवित्र सरोवर या तालाब में स्नान करने के बाद दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि आती है और पाप मिट जाते हैं। दशाश्वमेध घाट, पंचगंगा घाट, राजघाट, अस्सी घाट आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें