सरकार ने अत्यधिक सराहनीय कदम उठाया है। इससे छात्रों में प्रशिक्षण के बाद आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वास बढ़ेगा। वहीं जनता की मंशा के अनुरूप इसका लाभ मिलेगा। इसकी क्रियान्वयन के बाद लोगों में इसके प्रति जागरूकता के साथ-साथ विश्वास भी बढ़ेगा। - वैद्य सुशील कुमार दुबे, असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएचयू
गजट होने के बाद इस प्रस्ताव को पिछले महीने हुई संकाय स्तर की बैठक में रखा गया था। गजट में दिए गए नियम व निर्देशों के अनुरूप इसका संचालन कराया जाएगा। संकाय स्तर पर जगह का चयन किया जाना है। - प्रो. केएन द्विवेदी, प्रमुख आयुर्वेद संकाय बीएचयू