फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में वैक्सीन का संकट: वाराणसी समेत कई जिलों में गिरा टीकाकरण का ग्राफ, बढ़ सकती है परेशानी

Sun, 11 Jul 2021 04:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक सप्ताह में वाराणसी और अन्य जिलों में सप्ताहभर में 50 फीसदी कमी आई है। समय से अगर वैक्सीन नहीं मिली तो परेशानी बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन, वैक्सीन की कमी टीकाकरण की रफ्तार बाधित कर रही है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के दस जिलों में वैक्सीन का संकट गहराने से रोज बड़ी संख्या में लोग बिना टीका लगवाए केंद्रों से लौट रहे हैं। इस कारण टीका लगवाने वालों की संख्या एक सप्ताह में घटकर 50 फीसदी रह गई है। जल्द ही वैक्सीन नहीं मिली तो परेशानी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


वाराणसी में एक सप्ताह पहले तक 20 से 24 हजार तक लोगों को रोज टीका लग रहा था, अब 7 से 8 हजार लोगों को ही लग रहा है। यही स्थिति मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ की भी है।

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलों में हर दिन टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन वैक्सीन की कमी से यह पूरा नहीं हो पा रहा है। कई जिलों में  लक्ष्य की 50 प्रतिशत ही वैक्सीन लग पा रही है। रविवार को टीकाकरण नहीं होता है। अगर रविवार को टीका नहीं आया तो सोमवार को समस्या बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन जैसे-जैसे शासन स्तर से मिल रही है, वैसे-वैसे जिलों को भेजवाई जा रही है। रविवार को भी दो लाख वैक्सीन की डोज मिलने की संभावना है। इसके बाद उसे जिलों को भिजवाया जाएगा। - डॉ.एसके उपाध्याय, अपर निदेशक, स्वास्थ्य 

एक नजर में टीकाकरण 
जिला     सप्ताह भर पहले       अब               लक्ष्य      अब तक टीकाकरण 
वाराणसी  14 से 24 हजार   7 से 8 हजार      28 लाख       974998
मिर्जापुर   16-20 हजार         8-10 हजार      16 लाख     538492
गाजीपुर    14 हजार            10-11 हजार     230,500      574330
आजमगढ़  पांच हजार           2700              31 लाख      738447
बलिया    10 से 12 हजार     12000          21 लाख        387426
चंदौली    2से 2500           3000           1352224      284309
मऊ       10 हजार             8 हजार          18 लाख         309160
जौनपुर   16 हजार           10 हजार         3053614      679994  
भदोही     6 से 7 हजार      2 से 3 हजार     10,80000      294532
सोनभद्र  6से 7 हजार      1500 से 1600  12,00000     256130
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें