फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे सुधार सकेंगे वैक्सीन सर्टिफिकेट में गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपने कोरोना वैक्सीन लगवाई है और उसके बाद पोर्टल पर अपलोड सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी है तो उसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे इसे सुधार सकते हैं। नई व्यवस्था लागू हो गई है। कोविन पोर्टल पर ही एक अलग से कॉलम आ गया है, जिसमें मांगी गई जानकारी देकर आप गड़बड़ी सुधार सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के बाद लोगों को कोविन पोर्टल के माध्यम से सर्टिफिकेट भी मिल रहा है। बहुत से ऐसे लोग है, जिनके नाम की स्पेलिंग, आईडी नंबर, जन्मतिथि और लिंग की गड़बड़ी है। अब तक कोई व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को टीकाकरण केंद्र से लेकर सीएमओ ऑफिस तक चक्कर काटना पड़ता था। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोविन पोर्टल पर दी गई व्यवस्था के बारे में केंद्रों पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि किसी को भटकना न पड़े। साथ ही लोगों को चाहिए कि वह पोर्टल पर पंजीकरण के समय और केंद्र पर पूछे जाने पर सही जानकारी दे।
ऐसे दूर करें गड़बड़ी
कोविन पोर्टल को खोलने के बाद रजिस्टर का ऑप्शन आएगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद एक ओटीपी आएगा। इसे डालने के बाद सर्टिफिकेट वाला पेज खुल जाएगा। इसके ऊपर रेज एन इशु लिखा मिलेगा। यहां क्लिक करने के बाद अपना नाम डालेंगे तो जिस तरह की गड़बड़ी है, उसका ऑप्शन भी नीचे मिलेगा। उसे अंकित करने के बाद पोर्टल पर नियमानुसार सही सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें