वाराणसी। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन का टीकाकरण 14 से 17 फरवरी तक होगा। चार केंद्रों पर जायरीन टीकाकरण करवा सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि पहले दिन सिटी गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज काजी साहदुल्लाहपुरा में टीकाकरण होगा।
वहीं, 15 को मदरसा जामिया सलफिया रेवड़ी तालाब, 16 को जनता सेवा अस्पताल रेवड़ी तालाब और 17 फरवरी को एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज लल्लापुरा में टीकाकरण के लिए सुबह 10 बजे से शिविर लगेगा। हज प्रशिक्षक अदनान खान और मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में जिले के 760 जायरीन का टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की दो प्रशिक्षकों की टीम गठित की गई है। संवाद