उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे के मृतकों को काशी में नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। मां गंगा से प्रार्थना और आरती के जरिए उनके रौद्र रूप को शांत करने की कामना की गई। सोमवार को अस्सी घाट पर हुई गंगा आरती में चमोली हादसे के मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
वाराणसी टूरिज्म गिल्ड एवं पर्यटन कार्यालय की ओर से श्रद्धांजलि सभा व दीपदान का आयोजन किया गया। छावनी स्थित पर्यटन कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संदीप पटियाल एवं अमित गुप्ता ने दीपदान कर आपदा में मृत एवं घायल लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर 1001 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राशिद खान, प्रवीण मेहता, अनिल त्रिपाठी, प्रदीप चौरसिया, पंकज सिंह, मृणाल कपूर, अभिषेक सिंह, अंकित श्रीवास्तव, अवनीश पाठक, संतोष सिंह, सुभाष कपूर, जितेंद्र सिंह, अनूप प्रसाद, आलोक सहाय, रेहान खान मौजूद रहे। मांझी समुदाय ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान लक्ष्मण प्रसाद माझी, राजू पांडेय अमित गिरि, राकेश साहनी, पप्पू साहनी, किशन साहनी उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि
युवा कांग्रेस की ओर से दशाश्वमेध घाट स्थित शीतला मंदिर पर उत्तराखंड हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। युवा कांग्रेस ने मां गंगा से सभी देशवासियों की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना के बाद प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर, प्रिंस राय, हरीश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मयंक चौबे, ऋ षभ पांडेय, कुंवर यादव, दिलीप सोनकर, आशीष केसरी, आकाश त्रिपाठी, विवेक यादव, शुभम सिंह बाबू, रमेश शर्मा, भास्कर तिवारी मौजूद रहे।
अस्सी घाट पर गंगा आरती के दौरान श्रद्धांजलि दी गई।