फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आधार बनवाने में आ रही लोगों को दिक्कतें, डाकघरों और बैंकों के बाहर लग रही लंबी कतारें

Tue, 10 Sep 2024 10:03 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अगर आप अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं या उसमें संशोधन कराना चाहते हैं तो कतार से बचने के लिये आपको टोकन के हिसाब से आना होगा।
विज्ञापन
वाराणसी में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार बनवाने और संशोधन कराने के लिए रोज समस्याएं आ रही हैं। आधार कार्ड केंद्र, उप डाकघरों और बैंकों में सुबह छह बजे से ही लोग लाइन लगा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। 36 बैंकों में आधार कार्ड बन रहे हैं। 30 से 40 स्लॉट हर बैंक के हैं। सुबह से ही महिला, पुरुष, बच्चे लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन हर जगह निश्चित संख्या में टोकन दिए जाते हैं। 

विज्ञापन


लोग सुबह से लाइन में लगने के बाद काम न होने पर निराश होकर वापस लौट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के लिए हो रही है। उनका नया आधार कार्ड बनना है, लेकिन संशोधन करवाने वालों की संख्या अधिक होने के कारण दिक्कत हो रही है। जिले में करीब 26 लाख आधार कार्ड धारकों का पंजीकरण है।

जिसमें से करीब 10 लाख धारकों का आधार अपडेट हुआ है। आधार कार्ड केंद्र पर रोजाना 600 आधार कार्ड बनते है और उसमें संशोधन होता है। वहीं, 32 उप डाकघरों में आधार कार्ड का काउंटर बना है साथ हर जगह 100 का स्लॉट है
विज्ञापन

बैंकों में स्टॉल के हिसाब से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है टोकन के हिसाब से ही आएं। कोशिश है किसी को परेशानी न हो। - अविनाश अग्रवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें