फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ने आराजी लाइन ब्लॉक का किया निरीक्षण 

Tue, 13 Jul 2021 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मंगलवार को आराजी लाइन ब्लॉक का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्रों को मिले। ब्लॉक पर लगे स्टालों पर जाकर लोगों से उनके काम के बारे में पूछा।

विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को देखा। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया। कोविड वैक्सीन के शिविर को भी  देखा। मंत्री ने कहा कि टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जाए।

इस दौरान कुछ महिलाओं ने पेंशन के संबंध में शिकायत की। मंत्री ने उनकी शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री के आगमन के पूर्व साफ-सफाई रंगोली आदि बनाने का कार्य सुबह से ही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें