फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासाः ‘शौक’ पूरे करने को UPSC की तैयारी करने वाला बना चोर, पुलिस ने शातिर को ऐसे पकड़ा

Tue, 26 Mar 2024 07:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: आशीष रावत अपार्टमेंट में रात में घूमने-टहलने के बहाने पहले बंद फ्लैटों की रेकी करता था फिर मौका देखकर अलग-अलग ब्लॉक में जाकर, जिस फ्लैट के अन्दर की लाइट नहीं जल रही होती थी तो उसके दरवाजे पर लगी घंटी बजाकर देखता था। जब काफी देर तक कोई दरवाजा नहीं खोलता तो पता चल जाता कि फ्लैट में कोई नहीं है।
विज्ञापन
आरोपी की जानकारी मीडिया को देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट के तीन फ्लैट में हुई चोरी मामले में कैंट पुलिस ने आरोपी को इमलिया घाट फुलवरिया से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के आभूषण समेत चोरी के औजार भी बरामद हुए। कैंट पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी करता है। पुलिस टीम को डीसीपी ने दस हजार इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्याम नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि कैंट इंस्पेक्टर अक्षय राज वर्मा और सर्विलांस सेल प्रभारी मनीष मिश्रा की टीम ने फूलपुर थाना क्षेत्र के कुआर बाजार निवासी आरोपी आशीष रावत को गिरफ्तार किया है। डीसीपी के अनुसार पुलिस की पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह पिछले दो साल से दिल्ली में रहकर चाणक्य कोचिंग में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।

वरुणा गार्डन अपार्टमेंट में उसके रिश्तेदार राजेंद्र वारी का फ्लैट है, जो अधिकतर समय महाराष्ट्र में ही रहते है। कभी-कभी ही वाराणसी आते हैं। रिश्तेदार राजेंद्र बारी फ्लैट की चाभी अक्सर उसे ही दे जाते थे। दिल्ली से लौटने पर वह फ्लैट में ही रहता था।
विज्ञापन


आशीष ने पुलिस को बताया कि वह अपार्टमेंट में रात में घूमने-टहलने के बहाने पहले बंद फ्लैटों की रेकी करता था फिर मौका देखकर अलग-अलग ब्लॉक में जाकर, जिस फ्लैट के अन्दर की लाइट नहीं जल रही होती थी तो उसके दरवाजे पर लगी घंटी बजाकर देखता था। जब काफी देर तक कोई दरवाजा नहीं खोलता तो पता चल जाता कि फ्लैट में कोई नहीं है।

उसके बाद लोहे के राड व अन्य औजार की सहायता से दरवाजे को चाढ़कर खोल लेता और अंदर घुसकर सारे घर की तलाशी लेकर ज्यादातर सोने के आभूषण, रुपये जो भी मिलता था, उस पर हाथ साफ कर देता था। नीचे गार्ड के पूछने पर उन्हें अपने रिश्तेदार राजेंद्र वारी का नाम व उनका फ्लैट नंबर ए 803 बता देता था। बाजार में अपनी मां के आभूषण बताकर बेचता था। 

पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में रहते हुए गलत संगत में पड़ गया और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगा। कैंट इंस्पेक्टर अक्षय राज वर्मा ने बताया कि 15 जुलाई 2023 को वरूणा गार्डेन के राजकुमार सिंह, दो फरवरी 2024 को चंद्रकला और चार फरवरी 2024 को भूपेंद्र नाथ सिंह ने फ्लैट में चोरी के बाबत मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें