फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवक की पीटकर हत्या मामले में हंगामा, पुलिस बोली- चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Tue, 21 Apr 2026 12:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के सक्का घाट पर युवक की पीटकर हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव घाट पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्वरेट के आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट पर युवक की हत्या के मामले में दूसरे दिन सोमवार को भी माहौल तनावपूर्ण रहा। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद नीरज केवट (18) का शव घाट पहुंचा तो परिजन और लोग आक्रोशित हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घाट पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि प्रकरण में नामजद 9 आरोपियों में से सुमन देवी, किशन, कन्हैया और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


माला-फूल की दुकान लगाने को लेकर सक्का घाट पर रहने वाले नीरज केवट और रवींद्र केवट के परिवार के बीच पुराना विवाद है। रविवार रात दोनों पक्षों के लोगों के बीच पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट हुई। नीरज केवट के सिर पर ईंट से हमले में वह घायल हो गया।

परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि घाट पर दुकान लगाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घाट पर रहने वाले एक नौका संचालक की सह पर मारपीट का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IIT BHU: इंडस्ट्रीज की जरूरतों के अनुसार रिसर्च करेंगे बीटेक छात्र, एक करोड़ के फंड से मिलेगी सहायता
विज्ञापन


बताया कि नौका संचालक की कई नावें सक्का घाट और तेलियानाला घाट से चलती है। किसी दूसरे व्यक्ति की नाव को घाट से नहीं चलने दिया जाता है। कई बार घाट पर इसे लेकर संघर्ष हो चुका है, बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें