फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम: स्कूली बच्चों के लिए बनेगा छह लेन का स्वीमिंग पूल, तैराकी सीखने का मिलेगा मौका

Tue, 21 Apr 2026 11:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: परमानंदपुर मिनी स्टेडियम के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नया स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। इससे वाराणसी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को स्वीमिंग कर तैराकी सीखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में स्कूली बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। 20 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस पुल की गहराई दो मीटर तक होगी। इसमें कुल छह लेन होंगी। इससे वाराणसी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को स्वीमिंग कर तैराकी सीखने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


परमानंदपुर मिनी स्टेडियम के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नया स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। अभी पुल निर्माण का 75 फीसदी काम पूरा हो गया है। बहुत जल्द पुल बनकर तैयार हो जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में स्वीमिंग पूल न होने से लोगों को प्रशिक्षण का मौका नहीं मिल पाता है।

इसे भी पढ़ें; IIT BHU: इंडस्ट्रीज की जरूरतों के अनुसार रिसर्च करेंगे बीटेक छात्र, एक करोड़ के फंड से मिलेगी सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता  
डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस स्वीमिंग पूल में सब जूनियर और जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। दिल्ली की एक कंपनी परामर्शदाता है। जमीन को समतल करने का काम शुरू हो चुका है। इसी परमानंदपुर मिनी स्टेडियम से तीन अंतरराष्ट्रीय महिला हैंडबॉल खिलाड़ी निकल चुकी हैं। हॉकी, रग्बी, हैंडबॉल और मार्शल आर्ट जैसे खेल में 12 बालक बालिका नेशनल खेल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें