फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र कॉलेज में छात्रों का हंगामा: समय से नहीं मिली थी परीक्षा की सूचना, दर्जनों छात्रों का पेपर छूटा

Thu, 23 Feb 2023 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छात्रों का कहना था कि विद्यालय प्रशासन ने बीबीए के इकोनॉमिक्स विषय के छात्रों की परीक्षा का समय व्हाट्सएप ग्रुप पर 9:56 पर डाला था। 5 मिनट के भीतर काशी विद्यापीठ परीक्षा होनी थी। समय कम होने से छात्र नहीं पहुंच पाए।
 
विज्ञापन
हरिश्चंद्र कॉलेज में छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय में बीबीए के छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय में पहुंचकर हंगामा करना शुरू किया। छात्रों का हंगामा देखकर विद्यालय प्रशासन ने इस बात की सूचना चोलापुर पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौजूद हुए।

विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि विद्यालय प्रशासन ने बीबीए के इकोनॉमिक्स विषय के छात्रों की परीक्षा का समय व्हाट्सएप ग्रुप पर 9:56 पर डाला था। पांच मिनट के भीतर काशी विद्यापीठ परीक्षा होनी थी। समय कम होने से छात्र नहीं पहुंच पाए।
दिसंबर में परीक्षा कराई गई थी व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना मिलने पर लगभग आधे छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए आधे छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए। इस बात का छात्रों ने विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशाम्बी : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद हरीश विद्यालय के लोगों ने कहा कि उन्हें पुनः परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। रिएक्जाम के तहत उन्हें परीक्षा देकर पास कराया जाएगा। जब ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट सामने आया तो छात्रों के अंक सम्मिलित नहीं थे।
इस बात को लेकर गुरुवार को छात्र जब महाविद्यालय पहुंचे तो छात्रों को विद्यालय प्रशासन ने कहा कि बैक पेपर कराया जाएगा। छात्रों ने कहा कि बैक पेपर हम लोग नहीं देंगे। प्रशासन की लापरवाही है समय से सूचना नहीं जारी की गई।
इस संबंध में डॉ अभिजीत डायरेक्टर हरिश्चंद्र महाविद्यालय ने बताया कि बीबीए की परीक्षा दिसंबर में हुई थी। काशी विद्यापीठ में परीक्षा कराई जानी थी। परीक्षा का समय देर से मिलने की वजह से छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा का समय देते हुए सूचना दी गई।
छात्रों का कहना था कि समय कम होने की वजह से विद्यालय परीक्षा के लिए नहीं पहुंचे छात्र बैक पेपर को तैयार नहीं है। काशी विद्यापीठ से रिएग्जाम की बात कर छात्रों को परीक्षा दिलाया जायेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें