फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम की परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि संकाय में छात्रों ने एलएलएम की परीक्षा में कम अंक आने पर आक्रोश जताया। आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी के बाद संकाय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। हंगामे की सूचना पर जैसे ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे हंगामा करने वाले वहां से फरार हो गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने गेट का ताला खुलवाया। कुछ देर के लिए परिसर में अफरातफरी की स्थिति रही। हालांकि संकाय प्रमुख की ओर से प्रॉक्टोरियल बोर्ड से किसी भी छात्र के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए कुलपति से मिले छात्र
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र लगातार दबाव बना रहे हैं। धरना प्रदर्शन के साथ ही छात्रों ने बुधवार को कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिसंबर में चुनाव कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक चुनाव की तिथियों के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें